फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमजीपी कॉलेज के मैदान से निर्माण सामग्री की चोरी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
उझानी में एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) कॉलेज के मैदान से निर्माण कार्य की सामग्री चोरी होने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कब और किसने बनाया है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बाइक सवार दो लोग निर्माण स्थल से कुछ सामग्री कट्टे में भरकर ले जाते नजर आ रहे हैं। उनकी बाइक के नंबर और चेहरे तो साफ नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन मैदान में देर शाम फुटबॉल खेल रहे युवकों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बुधवार शाम फेसबुक पर वायरल कर दिया। कार्यदायी संस्था से जुड़े फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि वह दिल्ली में हैं। वीडियो उन्होंने भी देखा है। इसकी जांच के लिए वह शुक्रवार को पुलिस से संपर्क करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की सांसद निधि से मैदान में दर्शकों के लिए पक्की बेंचों और खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होने हैं। बता दें कि मैदान में प्रकाश व्यवस्था होने की वजह से रोजाना देर रात तक युवक फुटबॉल खेलते हैं। तड़के दौड़ लगाने के लिए भी युवा पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें