फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: 'अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो...' गाने पर प्रसव कक्ष में झूमीं नर्स, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

Thu, 23 Mar 2023 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सीएचसी सहसवान का बताया गया है। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
डांस करती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रसव कक्ष में शराबी गाने पर डांस करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। सिर पर ग्लूकोज की बोतल रखकर नशे की एक्टिंग करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी चर्चा का विषय बन गई है। वायरल वीडियो सहसवान सीएचसी का बताया जा रहा है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को देर शाम प्रसव कक्ष के अंदर शराबी गाने पर डांस करती महिला स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वह गाने पर झूम रही है। पूरी तरह से नशे की एक्टिंग करते हुए वह डांस करते हुए प्रसव कक्ष में रखीं ग्लूकोज की बोतलों को उठा लेती है। इसके बाद एक बोतल हाथ में दूसरी बोतल सिर पर रखकर वह पूरे गाने पर काफी देर तक डांस करती नजर आ रही है। 

बदायूं सड़क हादसा: ट्रॉली में फंसकर 200 मीटर घिसटती गई कार, एयरबैग से भी न बची पति-पत्नी और बच्चे की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो किस सीएचसी का है इसपर संशय बना रहा, लेकिन देर शाम लोगों ने दावा किया कि वीडियो सहसवान सीएचसी का है। इस तरह का डांस और प्रसव कक्ष में तेज आवाज के चल रहे शराबी गाने से व्यवस्थाओं पर भी तमाम लोग सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि मामला जानकारी में आने के बाद जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें