फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड में रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। इस वीडियो में वार्ड के दो संविदा कर्मचारियों के साथ एक तीमारदार दिख रहा है। संविदा कर्मचारी तीमारदार से रिश्वत वसूल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला महिला अस्पताल की फजीहत हो रही है
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को देखभाल के लिए रखा जाता है। वार्ड में डॉक्टर, स्टाफ नर्स के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहती है। यहां जच्चा-बच्चा के नियमित चेकअप और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है। वार्ड में ज्यादातर स्टाफ संविदा का है। जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रखने के नाम पर यहां लंबे समय से वसूली हो रही है। रविवार को वसूली का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि संविदा कर्मचारी एक जच्चा-बच्चा के तीमारदार से रिश्वत वसूल कर रहा है।
इस संबंध में बात करने पर सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का कोई वीडियो मिलता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला महिला अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें