फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: देश विरोधी नारे लगाते बच्चों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Sep 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में देश विरोधी नारेबाजी करते बच्चे।स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। सोशल मीडिया पर मंगलवार देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ बच्चे हाथों में नकली असलहे व डंडे लहराते हुए देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। वीडियो में बच्चे देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। फिल्मी स्टाइल में एक युवक पीछे खड़े बच्चों का नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया का बताया जा रहा है। पास में खड़ा युवक वीडियो बना रहा है। इस गांव में मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जवाहरलाल वर्मा ने बताया की वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में बच्चे दिख रहे हैं। लग रहा है कि बच्चे किसी फिल्म का अभिनय कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें