फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम से मिला पीड़ित परिवार, जांच का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला के पेट में कपड़ा और दस्ताने छूटने का मामला
विज्ञापन

परिजन कह रहे लगाए गए टांके, सीएमएस ने कहा-डिलीवरी नाॅर्मल

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रसव के दौरान महिला के पेट में कपड़ा और दस्ताने छूटने के मामले में पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर है। इस संबंध में उन्होंने बृहस्पतिवार को डीएम मनोज कुमार से भी शिकायत की। साथ ही जिला जज को भी अवगत कराया। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला के पति चार्वाक कश्यप एडीजीसी हैं।

धीरपाल कश्यप ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी हिमानी कश्यप को प्रसव पीड़ा होने पर 28 जनवरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सीजर के बाद सुबह 11 बजे उसने बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर ने प्रसव के दौरान चीरा भी लगाया था। मंगलवार को हिमानी के पेट में दर्द हुआ तो परिवार के लोग उनको लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां मालूम हुआ कि ऑपरेशन के दौरान पेट में कपड़ा और दस्ताने छूट गए हैं। मौजूद स्टाफ नर्स ने पेट से कपड़ा और दस्ताने निकाले। सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने आकर अल्ट्रासाउंड किया। डॉ. आकांक्षा यादव का कहना है कि उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी की थी। रक्तस्राव होने की वजह से कपड़ा लगाया जाता है। रक्तस्राव बंद होने के बाद प्रसूता खुद ही कपड़े को निकाल देतीं हैंं। प्रसूताओं को छुट्टी के समय इस आशय की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन

-
महिला की नार्मल डिलीवरी कराई गई थी। पेट में न कपड़ा निकला है न ही दस्ताने। महिला ने खुद कपड़ा लगाया होगा। महिला का सीजर नहीं किया गया, ऐसे में पेट में कपड़ा कैसे छूट सकता है। आरोप निराधार हैं।
-डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें