फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिग्गजों ने किया वोट, जीत के किए दावे

विज्ञापन
जीआई मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद निशान दिखाते सदर विधायक और पत्नी।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
उझानी। अपने गृह नगर के नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पत्नी और बेटा-बेटी के साथ मतदान किया। मतदान के लिए घर से निकलने से पहले उन्होंने बदायूं में भी भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत का दावा किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जनता ने पहले ही तय कर लिया है कि भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को ही चुनाव जिताना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। बोले- समाजवादी पार्टी एक परिवार के बीच सिमटकर रह गई है। इस बार सैफई परिवार का कोई भी सदस्य संसद नहीं पहुंच सकेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मतदान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया।

पालिकाध्यक्ष के साथ पूर्व राज्यमंत्री ने मतदान

उझानी। नगर पालिका परिषद परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, पुत्र नीलांशु अग्रवाल और पुत्रवधू निकिता अग्रवाल भी थीं। मतदान के बाद बूथ से बाहर निकले तो उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जीत का दावा किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के बिस्तर पर भी पहुंचे। उन्होंने उनका हौसला भी बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन

रापद के मुखिया डीपी यादव ने पत्नी के साथ किया मतदान
सहसवान। शिवहरि उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद के बूथ पर पहुंचे पूर्व मंत्री डीपी यादव के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक उर्मिलेश यादव भी थीं। मतदान के बाद उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना ही मतदाताओं से कहा कि जो आपकी समस्या को सुने, रोजगार दे, युवाओं के हित की बात करे और किसानों की समस्या को समझे ऐसी पार्टी को अपना वोट करें। संवाद

सैदपुर चेयरमैन ने किया मतदान
सैदपुर। सैय्यद इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खां ने वोट किया। बाहर निकलकर उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा सरकार में ही मुस्लिम का विकास संभव है। वह कुछ समय पहले ही सपा छोड़कर भाजपा मेंं शामिल हुए थे। उन्होंने नगर समेत क्षेत्र में भाजपा को वोट करने के लिए लोगों से घर- घर जाकर अपील की। संवाद

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पत्नी के साथ किया मतदान
बदायूं। पशु चिकित्सालय बूथ संख्या 161 पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा के साथ उनकी पत्नी फातमा रजा भी थीं। मतदान के बाद बूथ से बाहर निकले तो उन्होंने पार्टी प्रत्याशी आदित्य यादव की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने बिस्तर पर भी पहुंचे। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया। संवाद

अलापुर चेयरपर्सन ने पति के साथ किया मतदान
अलापुर। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के बूथ पर नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी ने पति फईमउद्दीन के साथ वोट किया। बाहर निकलकर उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा सरकार में ही मुस्लिम का विकास संभव है। वह कुछ समय पहले ही सपा छोड़कर भाजपा मेंं शामिल हुई हैं। संवाद

उसावां चेयरमैन ने पति संग किया मतदान
उसावां। बूथ पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने पति अनिल सिंह के साथ वोट किया। बाहर निकलकर उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा सरकार में ही सर्व समाज का विकास संभव है। वह कुछ समय पहले ही भाजपा मेंं शामिल हुईं थीं। नगर पालिका का चुनाव निर्दलीय लड़ा था। उन्होंने नगर समेत क्षेत्र में भाजपा को वोट करने के लिए लोगों से घर- घर जाकर अपील भी की। संवाद

सदर विधायक महेश गुप्ता ने किया पत्नी संग मतदान
बदायूं। जीआईसी इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ उनकी पत्नी विमलेश गुप्ता थीं। मतदान के बाद बूथ से बाहर निकले तो उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हौसला भी बढ़ाया। संवाद

डीएम मनोज कुमार ने किया मतदान

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने इस्लामिया इंटर कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने जिले की जनता से शतप्रतिशत वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस महा पर्व में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। संवाद

इन लोगों ने भी किया मतदान

बदायूं। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने पत्नी के साथ बरेली शहर की विधानसभा के भाग संख्या 430, अल्मा मातेर-डे पब्लिक स्कूल में बरेली में मतदान किया।

मधुचंद्रा, सुषमा, ममता और ज्ञानदेवी ने डाले वोट

बिल्सी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने पति ओम प्रकाश सागर के साथ नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता ममता शाक्य ने गांव बांस बरोलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्र और नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुषमा मौर्य ने अपने परिवार के साथ नगर के एनए इंटर क़ॉलेज के बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें