फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन और बाइक में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर मैचोन की मडिया के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता निवासी पवन (25) अपने चाचा अवनेश के साथ बाइक से सहसवान की ओर आ रहा था। मैचोन की मडिया के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर से पवन की वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अवनेश छिटक कर दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें