फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वंदना का साई में चयन, अब वाराणसी में रहकर करेगी पढ़ाई

विज्ञापन
वन्दना।
विज्ञापन
- 80 मीटर हैंडल में किया था अच्छा प्रदर्शन, इसके बाद हुआ चयन
विज्ञापन

- राजाराम महिला इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की कर रही है पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा वंदना का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), बनारस में हुआ है। अब वह वहीं रहकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी। पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाएगी। साथ ही वह एथलेटिक्स की भी तैयारी करेंगी।
घटपुरी के रहने वाले किसान राजीव सिंह की बेटी वंदना का बचपन से खेलों में काफी रुझान है, पर उसे अच्छा प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा था। वंदना को आखिरकार एक मौका मिला। जनवरी-फरवरी में साई की तरफ से ट्रायल/ चयन प्रतियोगिता होनी थी। उस दौरान वंदना की कक्षा नौ की परीक्षाएं भी होनी वाली थीं। ऐसे में परिवार वालों ने वंदना की इच्छा को ध्यान में रखते हुए ट्रायल देने के लिए भेज दिया। वंदना को भी पता था कि परीक्षा न दे पाने की वजह से कॉलेज प्रशासन उसको गैरहाजिर दिखाते हुए फेल कर देगा। बावजूद इसके वह ट्रायल देने लखनऊ पहुंच गई। वहां पर 80 मीटर हैंडल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उधर, कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा में वंदना को गैरहाजिर दिखाकर फेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में साई का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें वंदना का चयन बनारस के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ है। यहां पर वह कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई तो निशुल्क करेगी ही, साथ ही उनको अच्छे कोच और डाइट भी निशुल्क दी जाएगी। वंदना ने बताया कि पापा राजीव सिंह के साथ-साथ उसकी मां रजनी सिंह और बड़ी बहन का भी काफी सहयोग रहा। कोच परवेज गाजी ने भी काफी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें