फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

506 ने ली बूस्टर डोज, 48 हजार से ज्यादा को लगा टीका

विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता छात्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शुक्रवार को कुल 365 केंद्रों पर 48 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 48 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। 17 केंद्रों पर 506 लोगों ने बूस्टर डोज ली। आठ हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भी कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 365 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। इनमें 129 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के 8916 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। 17 केंद्रों पर 506 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। शुक्रवार को 10521 लोगों ने पहली और 28207 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। बूस्टर डोज देने का काम 10 जनवरी से शुरू हुआ था। जिले में करीब 28 हजार लोगों को बूस्टर डोज दी जानी है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को 15 जनवरी तक पहला टीका लगाया जाना है। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 48 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। इनमें आठ हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियां शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें