प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। निबंध प्रतियोगिता में उजमा और वाणिज्य शीर्षक पर आशुवाद प्रतियोगिता में राबिया अव्वल रहीं।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने किया। निबंध प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की तनीशा, तीसरा स्थान पर चतुर्थ सेमेस्टर की पूर्णिमा सैनी रहीं। वाणिज्यिक परिवेश पर आशुवाद प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीकॉम षष्टम सेमेस्टर की उजमा दूसरे, चतुर्थ सेमेस्टर की फात्मा तीसरे स्थान पर रहीं। संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष सरिता गौतम ने किया गया। निर्णायक मंडल के डॉ. वंदना, डॉ. संजीव श्रीवास, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार रहे।