फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की दौड़ में देश में पहले स्थान पर है उत्तर प्रदेश : सांसद

विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम ग्रामिणों को सपथ दिलातीं सांसद।स्रोत-भाजपा
विज्ञापन
बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को जिलेभर में ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हुए। इनमें एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया गया। इस मौके पर सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि विकसित यात्रा केंद्र की योजनाओं से लोगों को जोड़ने का अभियान है। विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

बिनावर गांव में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से लाखों लोग रोजगार विकसित कर आर्थिक व सामाजिक रूप से समृद्ध हुए हैं। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने गांव ग्योति, पापड़, हमजापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किसरूआ गांव में कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान कई योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अपने द्वार पर ही मिल रहा है।
इसके अलावा कालिया काजिमपुर गांव में राममूर्ति लाल, मुनीश पंडित, गांव मिर्जापुर सोहरा में जितेंद्र यादव, शैलेंद्र शर्मा, जगुआसई व फिरोजपुर बझा गांव में आरएस पाल, कीर्ति कश्यप आदि ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को प्रदेश के विकास में सहभागिता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें