फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसहैत पुलिस ने तीन ऑटोलिफ्टर दबोचे, तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
उसहैत थाने में खड़ी बाइक चोरों से बरामद बाइकें।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात मिर्जापुर अतिराज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उसहैत थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन ऑटोलिफ्टर दबोच लिए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मिर्जापुर अतिराज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अलग-अलग बाइक से जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोका। कोई भी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। छानबीन करने पर पता चला कि तीनों बाइक चोरी की हैं। इससे तीनों लोगों को थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी अली हुसैन, उझानी के दूदेनगर निवासी हस नबी और दातागंज के मोहल्ला गौसनगर निवासी सलमान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद हुए। उन्होंने बताया कि वह आसपास जिलों से बाइक चोरी करके लाते हैं और कम दाम में बेच देते हैं। इनमें अली हसन के खिलाफ बदायूं, शाहजहांपुर, चंडीगढ़ में 12, हस नबी के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें