फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शौक पूरे करने को ट्रेनों में करता था चोरी, गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जीआरपी थाने में आरोपी चोर। स्रोत-जीआरपी
विज्ञापन
बदायूं। जीआरपी ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपने शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में चोरी करता था। वह यात्रियों के रुपये, बैग और अन्य सामान चोरी करके भाग जाता था। जीआरपी थाने की एसओ पिंकी चौहान ने बताया कि आरोपी चोर एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी का रहने वाला है। इसका नाम रवेंद्र पुत्र रामदुलारे है। इसे एसआई कुंवरपाल, सिपाही विनय चौधरी और दीपक शर्मा ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से 850 रुपये भी बरामद हुए हैं। यह चोर ट्रेनों में सफर करता था। जैसे ही कोई यात्री अपनी सीट पर सो जाता था कि यह उसका सामान लेकर भाग जाता था। फिर उस सामान को बेचकर अपने शौक पूरे करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी चोर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें