फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां पुलिस पर मारपीट व रुपये छीनने का आरोप

Thu, 29 Aug 2024 06:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गांव भौनी निवासी सौरभ ने उसावां पुलिस पर मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। सौरभ ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि चार माह पहले पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में पकड़ा, बुरी तरह पीटने के बाद छोड़ा। उसकी बाइक और 40 हजार रुपये छीन लिए। जो अभी तक नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

गांव भौनी निवासी सतीश शर्मा की चार माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसी मामले में 21 अगस्त को गौतरा पट्टी भौनी निवासी गल्ला आढ़ती सौरभ सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पिता संजय सिंह को भी पुलिस घर से पकड़ लाई।
आरोप है कि पुलिस ने दोनों को बेरहमी से पीटा और जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। सौरभ का कहना है कि हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता संजय सिंह को जेल भेज दिया है। 22 अगस्त को सतीश की पत्नी चन्दा शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल व एसएसपी के समक्ष शपथ पत्र देकर कहा कि संजय सिंह, सौरभ सिंह, आछू सिंह व गंगाचरण निवासी गौतरा पट्टी भौनी बेगुनाह है।
विज्ञापन

पुलिस ने संजय सिंह को गलत जेल भेजा है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो जांच बैठा दी गई। सौरभ कुमार सिंह ने थाने से छूटने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें पुलिस की मारपीट में चोट आने की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें