फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर छह नवंबर तक अपलोड करें नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर छह
विज्ञापन

नवंबर तक अपलोड करें नंबर
- राजकीय डिग्री कॉलेज में दो से पांच नवंबर तक होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्नातक के द्वितीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा जिले में 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर वेबसाइट पर नंबर अपलोड करने की अंतिम तिथि छह नवंबर रखी गई है। इसके बाद में किसी भी डिग्री कॉलेज द्वारा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नंबर अपलोड नहीं होंगे।
नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा को शुरू किया गया है। इसके तहत महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा संबंधित डिग्री कॉलेजों को परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि 21 अक्तूबर से छह नवंबर तक हर हाल में परीक्षा कराने के बाद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराते हुए नंबर को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इसके बाद में नंबर अपलोड नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 21 अक्तूबर के बाद त्योहारी सीजन शुरू होने की वजह से जिले में डिग्री कॉलेज स्तर पर परीक्षा नहीं कराई जा सकी थी। अब जिले के डिग्री कॉलेजों में परीक्षाएं होने जा रही हैं। इसके तहत डीपी महाविद्यालय में 29 अक्तूबर से परीक्षा होगी, जो दो नवंबर तक चलेगी। राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं, बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो नवंबर से परीक्षा होगी, जो पांच नवंबर तक चलेगी। राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि त्योहार की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी थी। अब परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें