फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामोद्योग कार्यालय में पांच तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की ओर से संचालित निशुल्क टूल्स किट्स वितरण योजना के अंगर्गत आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के प्रजापति समाज के साथ ही पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति एवं परंपरागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को आधुनिक निशुल्क माटीकला इलेक्ट्रानिक चॉक, पॉपकार्न मेकिंग मशीन एवं मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन निशुल्क वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर पांच अगस्त की शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदकों का चयन विभाग द्वारा गठित कमेटी करेगी। जिसमें माटीकला कामगारों/परम्परागत कारीगरों एवं आर्थिक रूप से अत्यन्त पिछड़े, बीपीएल परिवार के सदस्यों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अपना आवेदन पत्र मोहल्ला शहवाजपुर स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें