बदायूं। राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्राओं के लिए एक मौका और है, क्योंकि अभी भी आईटीआई में कुछ सीटें खाली चल रही हैं, ऐसे में छात्राएं 20 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि दहगवां, बिसौली, बदायूं, बिल्सी, दातागंज और कादरचौक में 2188 सीट छात्राओं के लिए आवंटित है लेकिन इनमें से अब तक 1500 सीटों के लिए आवेदन किया गया था वही लगभग 600 सीट अभी खाली चल रहीं हैं। ऐसे में इन खाली सीटों पर फिर से आवेदन मांगे गए हैं, ऐसे में 20 सितंबर तक आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद