उपमुख्यमंत्री ने सपा पर कसा तंज
जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। यूपी से गुंडों का राज पूरी तरह से समाप्त हो रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस खुद का साथ खुद के विकास करना जानती हैं, लेकिन भाजपा है तो स्वच्छता के साथ साथ रोजगार विकास व्यापार की भी गारंटी है।