नगर पंचायतों में रुदायन की सीट अनारक्षित थी। इसे बदलकर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। कुंवरगांव नगर पंचायत चेयरमैन पद अनारक्षित से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। नगर पंचायत मुड़िया पिछले चुनाव में पिछड़ा वर्ग सीट थी लेकिन इस बार अनारक्षित कर दी गई है।
सखानू महिला सीट से अनारक्षित, इस्लामनगर अनारक्षित से महिला सीट और उसहैत महिला सीट से अनारक्षित कर दी गई है। जबकि नगर पालिका बदायूं, बिसौली, उझानी, दातागंज, सहसवान, ककराला, नगर पंचायत कछला, उसावां, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, गुलड़िया, अलापुर और सैदपुर नगर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।