फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सियासी पारा हाई: सिनोद शाक्य ने पर्चा वापस लिया, हैरत में सपा नेता, वागीश निर्विरोध होंगे एमएलसी

Wed, 23 Mar 2022 04:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं

सार

एमएलसी चुनाव को लेकर यूपी में सियासी पारा हाई है। इसी बीच बदायूं में सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने नामांकन वापस लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं को हैरत में डाल दिया है। उनके इस कदम को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सिनोद शाक्य, वागीश पाठक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही भाजपा के वागीश पाठक मैदान में इकलौते प्रत्याशी बचे हैं। उनका एमएलसी बनना तय है। बताते हैं कि सिनोद भाजपा के संपर्क में हैं और संघमित्रा मौर्य को हटाने की स्थिति में बदायूं सांसद सीट के लिए उन्हें भाजपा से अगला दावेदार माना जा रहा है। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से सपा नेता हैरत में हैं और मोबाइल बंद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें