मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सरकार के छह साल पूर्ण होने पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में कराया गया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग संकल्प लेकर कार्य रहे है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। प्रदेश आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से वैश्विक मंच पर अपना वैभव बिखेर रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के चलते भय मुक्त माहौल है।
32 लाभार्थियों को भेंट की टूल किट
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने खादी ग्रामोद्योग टूल किट योजना के तहत 32 लाभार्थियों को चाक, चार लाभार्थियों को पोपकॉर्न मशीन, चार लाभार्थियों को दोना-पत्तल मशीन और माटी कला योजना के तहत 10 लाभार्थियों के समूह को दीया बनाने की मशीन भेंट की। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर आधारित बुकलेट, फोल्डर और पोस्टर का विमोचन किया।