फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म... मूल्यांकन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 मार्च से चल रहीं थीं। हाईस्कूल की परीक्षा सात मार्च खत्म हो गई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ मार्च को खत्म हो गई है। ऐसे में अब विभाग मूल्यांकन के काम में लग गया है। मूल्यांकन के लिए चार कॉलेजाें के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। गत वर्षों में मूल्यांकन केंद्र रहे कुंवर रुकुम सिंह नगला वैदिक इंटर कॉलेज का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए जिले में हर साल चार कॉलेजों को केंद्र बनाया जाता है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह नगला वैदिक इंटर कॉलेज और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जाता है। लेकिन इस साल कुंवर रुकुम सिंह नगला वैदिक इंटर कॉलेज में कुछ विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसको ध्यान में रखते हुए डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार की तरफ उसके स्थान पर हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। हालांकि अभी बोर्ड कार्यालय से अभी तक इन नामों को हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें