बदायूं। फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के लिए अब विद्यार्थियों की यूनिक आईडी तैयार की जा रही है, जो प्रेरणा पोर्टल पर भी अपलोड की जा रही है। जिले के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर प्राथमिक विद्यालय सिरसा में बैठक का आयोजन किया है, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कादरचौक ब्लॉक की न्याय पंचायत बाराचिर्रा में संकुल शिक्षक मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय सिरसा में हुई। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने बताया कि विद्यालय में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें दो या दो से अधिक भाई-बहन हैं, लेकिन वह किस विद्यालय में नामांकित हैं, यह पता नहीं चल रहा है। ऐसे में उनके नामांकित विद्यालय का यू-डायस कोड /स्टूडेंट यूनिक आईडी प्रेरणा पोर्टल पर फीड किया जाना है।
इससे फर्जी नामांकन रोकने में भी काफी मदद मिलेगी। संकुल शिक्षक परमानंद ने बताया कि कक्षा एक के लिए स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम, कक्षा दो से आठ तक अलग-अलग चीजें संचालित की जा रही है। इस पर शिक्षक विशेष ध्यान रहे। बैठक के बाद कक्षा-कक्ष में टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
बैठक के बाद सभी शिक्षकों ने गूगल फॉर्म भरा। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मोहिनी गुप्ता, अल्पेश कुमार वैश्य, परमानंद, गजेंद्र पाल सिंह, मोहिनी गुप्ता, राधिका माहेश्वरी, कुसुम लता आदि मौजूद रहे।