फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहाने से युवती को बहजोई ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। क्षेत्र के कस्बे की एक युवती को संभल के बहजोई ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेंद्र चौधरी मथुरा में बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला राधे का रहने वाला है। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। युवती ने बताया कि नरेंद्र लोन की किस्तें लेने आता था, इससे उसकी बातचीत होने लगी थी। आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर दो दिन पहले बहजोई ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह उसे चंदौसी में छोड़कर भाग गया।
इधर, पीड़िता का भाई भी उसे ढूंढते हुए चंदौसी पहुंच गया। बहन की हालत खराब देखकर चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर उसे चंदौसी कोतवाली लेकर गया, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भाई उसे इस्लामनगर थाने ले आया, जहां उसकी तहरीर पर देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है।
विज्ञापन



- युवती ने बृहस्पतिवार शाम थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया।- केके सरोज, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें