बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग के काली मंदिर के निकट रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार चालक ऋषिपाल सिहं और छात्र गांव वन बेहटा निवासी छात्र नीतीश कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद