उघैती के बिल्सी-इस्लामनगर हाईवे पर डीसीएम पलटने से बिखरा सामान। संवाद
उघैती। बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर गांव घंसौली के पास तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें भरा किराना सामान सड़क के बीच में फैल गया। पलटने से वनस्पति घी के टिन खुल गए और दालों के बोरे फट गए। इससे यातायात प्रभावित हो गया। हादसे में चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक ट्रक बुलवाया। ग्रामीणों की मदद से सड़क पर फैले सामान को उस ट्रक में लदवाकर भिजवाया है। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी डीसीएम को सीधा कराया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने बताया कि डीसीएम किराना सामान चंदौसी से लादकर बिल्सी के लिए जा रही थी।