बदायूं। मेड़ काटने का विरोध करने पर ग्रामीणों ने चाचा-भतीजे को पीट दिया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी नफासत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 12 जुलाई को उसका पुत्र शोएब व चचेरा भाई इसरत खेत पर मौजूद थे। इसी बीच उसके खेत के पड़ोसी आस मोहम्मद, सुलेमान, नब्बन व जुम्मन वहां पहुंचे और मेड़ को काटने लगे। जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद