फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाचा छोटे भाई की शादी है, ठग ले गया सोने की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में एक रिटायर्ड कर्मचारी को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाकर बाइक सवार टप्पेबाज सोने की अंगूठी ठगकर ले गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद सक्सेना न्यायालय से सेवानिवृत्त हैं। वह सोमवार सुबह अपनी रिश्तेदारी से पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के नजदीक एक बाइक सवार टप्पेबाज मिला। उसने राजेंद्र प्रसाद को रास्ते में रोक लिया। उनके पैर छूए। बोला- चाचा, मेरे छोटे भाई की शादी है। सभी लोगों को दावत में आ आना है। मैं आवास विकास में रहता हूं। मेरा छोटा भाई पीछे खड़ा है। यह बातें करके उसने राजेंद्र प्रसाद को अपने जाल में फंसा लिया और अपनी नकली अंगूठी निकालकर उनको पहना दी। उनकी सोने की अंगूठी ले ली और बोला चाचा- अभी आ रहा हूं। यहीं पर खड़े रहना।
विज्ञापन

यह कहकर बाइक सवार टप्पेबाज मौके से चला गया। वह काफी देर तक वहां खड़े रहे, लेकिन बाइक सवार नहीं आया। उसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें