फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छज्जे के मलबे में दबकर चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
उझानी के फुलासी गांव छज्जा गिरने के बाद मौके पर जुटे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पुराने मकान में तोड़फोड़ के दौरान छज्जा ढहाते समय शंकरलाल और उनका भतीजा वीरप्रकाश गिर गए। ऊपर मलबा गिरने से दोनों गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां शंकरलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फुलासी गांव में रहने वाले महेंद्र शाक्य का मकान काफी पुराना हो चुका है। उनके बेटे शंकर (35) ने पुर्निर्माण कराने के लिए हिस्से के कमरे को ढहाने का काम तीन दिन पहले शुरू किया था। लिंटर एक दिन पहले ही गिरा दिया गया था लेकिन एक छज्जा ढहाने के लिए रह गया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे शंकर और भतीजे वीरप्रकाश (20) के साथ छज्जा के पास दीवार तोड़ रहे थे। इस दौरान छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। छज्जा और दीवार के मलबे में दोनों दब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला। शंकर के चेहरा और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वीरप्रकाश भी गंभीर घायल हो गया।
परिजनों ने दोनों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन वहां से रेफर कर दिया गया। इस पर उन्होंने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां शंकर ने दोपहर बाद दम तोड़ दिया। वीरप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शंकर का शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें