फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मामा की मौत

Sat, 31 Aug 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
राधे श्याम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज थाना क्षेत्र के आसफपुर पुल पर बाइक सवार मामा-भांजे को किसी अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे टक्कर मार दी। मामा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, भांजे का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


वजीरगंज के गांव मकरंदपुर के रहने वाले राधेश्याम (26) फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नबाबपुरा गए थे। बृहस्पतिवार देर रात को बाइक पर सवार होकर वह अपने भांजे मिथुन के साथ घर लौट रहे थे। भांजा बाइक चला रहा था। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के शाहबाद रोड आसफपुर पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मामा राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजा गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें