पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत:पुलिस
- फोटो : samvad
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता भांजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मामा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कासगंज जिले के सोरों थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सहसवान कोतवाली में चार अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका मामा एक अगस्त को उसके घर पहुंचा। उस समय उसके माता-पिता और भाई घर पर नहीं थे। पथरी की दवा दिलाने के बहाने से वह उसे बाइक से कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव नब्बी नगला ले गया। वहां रात में एक घर में रुका और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन वह बाइक से उसे अपने गांव ला रहा था। रास्ते में आरोपी ने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर वह वहां से भाग निकला। महिला ने अपने मामा श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी भांजी पर पहले से गलत नजर रखता था। एक अगस्त को वह घर पर अकेली थी तो वह बहाने से उसे बुलाकर कादरचौक क्षेत्र के गांव में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सहसवान कोतवाली राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।