फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इटली में चमकीं उझानी की वैष्णवी, रोलर स्केटिंग में टीम को मिला कांस्य पदक

Wed, 25 Sep 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
इटली में अपनी टीम के साथ मौजूद वैष्णवी शर्मा। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
उझानी। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में बीए दूसरे सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी शर्मा ने इटली में हुई रोलर स्केटिंग में देश के साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। उनकी टीम ने चीन को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वह बतौर टीम में उप कप्तान खेल रहीं थीं।
विज्ञापन

इटली में 22 सितंबर को हुए अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भारत और चीन की टीम के बीच मुकाबला था। इसमें भारतीय टीम ने 127 और चीन को सिर्फ 29 ही प्वाइंट मिल सके।
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की यूपी की कोच प्रीति शर्मा (वैष्णवी की मां) ने बताया कि भारतीय टीम का शुरू में जो प्रदर्शन रहा, उससे लगने लगा था कि भले ही स्वर्ण पदक प्राप्त नहीं हो, लेकिन रजत पदक जरूर हासिल होगा। लेकिन, भारतीय टीम को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। मां प्रीति ने बताया कि पूरी टीम के साथ वैष्णवी बुधवार को दिल्ली पहुंच रही हैं। इसके बाद ही घर लौटेंगी।
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग में जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली वैष्णवी स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिवदत्त रावत के परिवार से जुड़ी हैं। उझानी के कृष्णा कॉलोनी निवासी पिता गोपाल शर्मा भी बेटी की इस उपलब्धि से खुश है। उन्हें उम्मीद है कि रोलर स्केटिंग में वैष्णवी एक दिन स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगी। उधर, बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय के सूचना अधिकारी नवीन कुमार ने भी वैष्णवी के प्रदर्शन पर खुशी का इजहार किया है।

वैष्णवी का पूर्व प्रदर्शन
- मोहाली में हुए 59वें नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2021 में प्रथम।
- मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2022 में द्वितीय स्थान।
- नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2022, बंगलुरू में प्रथम स्थान।
- पूना में नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप- 2023 में द्वितीय स्थान।
- चेन्नई में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2023 में द्वितीय स्थान।
- नोएडा में आयोजित नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप- 2024 में प्रथम स्थान।

इटली में अपनी टीम के साथ मौजूद वैष्णवी शर्मा। स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें