फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 120 किलो भार उठाकर उझानी के राहुल रहे प्रथम

विज्ञापन
88 किलो वेट कैटेगरी में पहला स्थान पाने वाले राहुल।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बीते दिनों यूपी बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट ओपन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें उझानी के राहुल ने 88 किलो वर्ग में 120 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

उझानी के गांव मिहौना निवासी रामरतन के बेटे राहुल कुमार को पोलियो हो गया था। इस वजह से उनका एक पैर खराब है, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। इससे पहले उन्होंने पांच और छह मार्च को गाजियाबाद में हुई सातवीं यूपी पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 88 किलो वर्ग में 118 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया था।
26 से 28 मार्च को हुए पैरा ओलंपिक कमेटी द्वारा किए गए सीनियर, जूनियर नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 88 किलो भार वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया था। राहुल कुमार बरेली में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। राहुल का सपना है कि वह पैरा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का है। इसके लिए वह लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें