फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जून में होगा उझानी स्टेशन का लोकापर्ण, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
उझानी स्टेशन का नया लुक। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अमृत भारत स्टेशन योजना से चल रहा उझानी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम मई माह में पूरा होने की संभावना है। अधिकतर काम पूरा होने जाने के बाद विभागीय स्तर से निर्माण कार्य की पैमाइश भी पिछले दिनों की गई थी। जून में स्टेशन का लोकार्पण किया जाना है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने प्लेटफार्म के उच्चीकरण के लिए एक करोड़ रुपये और पूरे परिसर के कायाकल्प समेत नए निर्माण कार्य के लिए 3.63 करोड़ स्वीकृत किए थे। रेलवे के गतिमान अनुभाग की ओर से निर्माण कार्य भी समय रहते शुरू करा दिया गया था। पहले चरण में प्लेटफार्म के उच्चीकरण का काम पूरा हुआ। प्लेटफार्म पहले मीटरगेज लाइन के अनुरूप था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी भी होती थी।
इसके बाद नए निर्माण कार्य और परिसर में ही कायाकल्प का काम चला। तीन-चार दिन पहले रेलवे की निर्माण शाखा के अधिकारियों ने यहां आकर अब तक हो चुके कार्यों की पैमाइश भी की। विभागीय स्तर से काम जल्द ही पूरा कर देने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। अगर कुछ काम बचा है तो चार-छह दिन और भी लग सकते हैं। इसके बाद अगले महीने स्टेशन का लोकार्पण होगा। लोकार्पण की तारीख लोकसभा चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के बाद ही तय की जाएगी।
विज्ञापन


शौचालय बना, पार्किंग की भी सुविधा
- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए तमाम कार्य कराए गए हैं। सबसे पहले दोे नए गेट का निर्माण हुआ था। इनमें एक के लिए तो दूसरा प्रवेश के लिए है। इसी अंदाज में परिसर के अंदर प्लेटफार्म पर आने और जाने को गेट बने हैं। स्टेशन परिसर के बाहर और अंदर की तरफ लाइटिंग, प्लेटफार्म पर स्टील की बेंच, शौचालय, वेटिंग रूम के साथ ही पेयजल सुविधा को स्टील के प्याऊ भी स्थापित किए जा चुके हैं। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था मेनगेट के पास रहेगी।

अब लखनऊ और दिल्ली तक सीधी ट्रेन का इंतजार
- बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर होकर दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलाने की कवायद काफी पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके तहत लखनऊ की दिशा में अयोध्या और बनारस, दूसरी तरफ दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संचालन को प्रस्ताव भी गोरखपुर मुख्यालय तक पहुंच चुका है। इसी तरह रामनगर-बांद्रा, लालकुआं- राजकोट और इज्जतनगर- मुंबई एक्सप्रेस समेत एक अन्य ट्रेन का बदायूं की तरह ही उझानी में स्टॉपेज हो जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें