फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी पुलिस ने आठ सौ लोगों को भेजा मुचलका पाबंदी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारियों में जुट गई है। पुलिस उन लोगों को मुचलका पाबंद करने के लिए नोटिस भेज रही है, जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। अब तक आठ सौ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, चुनाव आयोग और प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जिन लोगों से शांतिभंग होने का अंदेशा है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। आठ सौ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनमें अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्र के हैं। अति संवदेनशील बूथों से जुड़े इलाके पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इन इलाकों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें