फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: उझानी इंस्पेक्टर, एसएसआई और मुंशी निलंबित, महिला सिपाही से हाथापाई मामले में कार्रवाई

Sat, 24 Sep 2022 04:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

इससे पहले शुक्रवार को महिला सिपाही ने एसएसपी कार्यालय आकर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। उससे मामला ज्यादा सुर्खियों में आ गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह एविडेंस देने गए थे। वापस आने के बाद एसएसपी में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी कोतवाली में महिला सिपाही के साथ हाथापाई के मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मुंशी गुलाब सिंह इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह और एसएसआई अनूप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को महिला सिपाही ने एसएसपी कार्यालय आकर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। उससे मामला ज्यादा सुर्खियों में आ गया। बताते हैं कि एसएसपी डॉ. ओपी सिंह एविडेंस देने गए थे। इसी दौरान यह घटना सामने आई थी। वापस आने के बाद एसएसपी में यह कार्रवाई की है।

शुक्रवार को उसने बताया कि 19 सितंबर को उझानी कोतवाली के मुंशी गुलाब सिंह ने उसके साथ मारपीट और हाथापाई की थी। सब कुछ जानते हुए भी इंस्पेक्टर ने मुंशी का साथ दिया था। उस संबंध में वह मुंशी, इंस्पेक्टर और एसएसआई पर कई आरोप लगाते हुए तहरीर दे चुकी थी। उसने इंस्पेक्टर और एसएसआई की भूमिका पर सवाल उठाया था। कहा था कि इंस्पेक्टर और एसएसआई जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें