फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
द किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर हवन पूजन में मौजूद राज्यमंत्री, विधाय? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। द किसान सहकारी चीनी मिल का 45 वां पेराई सत्र शनिवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, सीडीओ ऋषिराज, जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने चीनी मिल जीएम राजीव कुमार रस्तोगी के साथ शेखूपुर स्थित गन्ना चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन किया। सभी ने हवन पूजा में हिस्सा लिया। इसके बाद मशीनों की विधिवत शुरुआत हुई। किसानों और डनलप मालिकों को भेंट देकर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर व सैय्यद बाबा की दरगाह भी सभी पहुंचे। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि शासन की तरफ से किसानों के हित में लगातार योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। उद्देश्य यही है कि इससे किसानों को लाभ मिल सके।
इस मौके पर किसान हीरा सिंह, जितेंद्र पाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें