फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोबाइल लूटकर भागे दो युवक, एक दबोचा

Wed, 02 Oct 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बे की बड़ी बाजार में दो युवकों ने एक मोबाइल लूट लिया और भाग खड़े हुए। मौजूद लोगों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लहरा लाड़पुर निवासी निर्मित गुप्ता ने दी तहरीर में बताया है कि वह मंगलवार को वजीरगंज किसी काम से आया था। देर शाम को वह अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बड़ी बाजार के पास पहुंचा कि दो युवकों ने उसे रोक लिया और उससे मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर दोनों भागने लगे। मौजूद लोगों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा मोबाइल लेकर भागने में सफल हो गया। पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार निवासी साहिबाबाद झारखंड बताया है। पुलिस दूसरे चोर के बारे में जानकारी कर रही है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें