फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। घने कोहरे में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से दोनों के सिर में भी चोट आई है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे बदायूं रोड पर अब्दुल्लागंज मोड़ के पास हुआ। यहां बाइक से बदायूं जा रहे कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा-भदरौल निवासी रूस्तम अली (30) पुत्र अब्दुल अजीज और हाशिम (48) पुत्र हसरूद्दीन को सामने से आ रहे टेंपो ने रौंद दिया। लहूलुहान हालत में दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें