फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस्लामनगर में पूर्व प्रधान समेत दो ग्रामीणों की बुखार से मौत

विज्ञापन
पोप सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
इस्लामनगर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान को डेंगू होने की चर्चा है। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर रोशन नगर निवासी पूर्व प्रधान विपिन चौधरी (37) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार रात उनकी मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
दूसरी तरफ गांव दारानगर निवासी पोप सिंह (45) को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार देर रात बुखार से पोप सिंह की भी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक स्वास्थ्य शिविर लगाने नहीं आई है। डेंगू की जांच तक अस्पतालों में नहीं हो रही है, इससे मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है, जबकि गरीब लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन



ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे कि मौत की वजह क्या रही।- रामेश्वर मिश्र, सीएमओ


अब तक 20 लोगों की बुखार से जा चुकी है जान
अगस्त से अब तक बुखार व मलेरिया से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। दातागंज क्षेत्र के गांव गलौथी में मलेरिया संक्रमित महिला ज्ञान देवी की 16 अगस्त को बुखार से मौत हो गई थी। इसी गांव में रहने वाले पहलवान की 15 अगस्त को, सुंदर लाल की 18 अगस्त को और ब्रजनंदन की 19 अगस्त को बुखार से मौत हो गई थी।
बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में पांच सितंबर को छात्रा परी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में 10 सितंबर को जितेंद्र की बुखार की चपेट में आकर जान चली गई थी। गांव उल्ला नौना में बुखार से दो सितंबर से पांच सितंबर तक चार लोगों की मौत बुखार से हो गई। दहगवां निवासी पवन वार्ष्णेय के छह साल के बेटे अथर्व की मौत हुई है। साथ ही खुनक निवासी मुस्कान भी बुखार से मौत हो गई थी। दहगवां शेखूपुरा निवासी प्रेमवती की बुखार से मौत हो चुकी है। इस्लामनगर में शुक्रवार को दो लोगों की बुखार से मौत हो गई।

पोप सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें