घायल को प्रथम उपचार देते ईएमटी रंजीत। स्रोत स्वयं
उझानी। कछला गंगाघाट से कांवड़ लेकर शिव मंदिर की ओर निकलीं दो किशोरियों काे कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गईं। हादसा फूलपुर गांव के पास रविवार दोपहर को हुआ। इलाके के गांव मिहौना निवासी मीतल (16) पुत्री ब्रजपाल और साक्षी (15) अपने परिवार वालों के साथ गंगाघाट से चलीं तो पीछे से दोनों को कार ने टक्कर मार दी। घायल दोनों किशोरियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया है। संवाद
छह मिनट में पहुंची एंबुलेंस, बचाई किशोरी की जान
बदायूं। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) ने अपनी सूझबूझ से मरीज के जीवन की रक्षा करने में अहम भूमिका अदा की। संचालक संस्था के ईएमई सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ब्लॉक उझानी के फूलपुर गांव के पास कार की चपेट में आकर कांवड़ यात्री नीतल (16 वर्ष) के घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही छह मिनट में एंबुलेंस घायल के पास पहुंच गई। ईएमटी ने कांवड़ यात्री को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। ईएमटी रंजीत ने टेलीफोन कॉल के माध्यम से ईआरसीपी टीम (लखनऊ) की मदद से प्राथमिक उपचार देते हुए कांवड़ यात्री को रास्ते में दर्द से राहत दिलाई और अस्पताल में भर्ती कराके जान बचाई। संवाद