फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों से मारपीट

Thu, 26 Feb 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी दो छात्रों ने अपने साथ पढ़ने वाले साथियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी अनस ने बताया कि वह बुधवार को दोपहर को हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने साथी सुबनेश के साथ बाइक से नागरझूना से बिल्सी लौट रहे थे। आरोप है कि बिल्सी-वजीरगंज मार्ग स्थित बांस बरौलिया गांव के पास उनके साथ पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने अचानक उनकी बाइक में हाथ मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों छात्र घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद दोनों छात्रों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें