फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संजय के अपहरण करने वाले दो आरोपी और पकड़े

विज्ञापन
जरीफनगर थाने में पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)। संजय अपहरण कांड में सोमवार सुबह मुख्य आरोपी राहुल सैनी और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान राहुल ने बताया कि सलमान ने उससे कहा था कि वह कहीं से एक बालक को लाकर दे। वह उसको मनमाफिक रुपये देगा, जिससे राहुल और उसका दोस्त नेत्रपाल निकल पड़े थे। 26 जून को जरीफनगर इलाके में बालक संजय का अपहरण कर लिया गया था। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर मलिकपुर फत्ता निवासी संजय (5) पुत्र महाराम का 26 जून का अपहरण कर लिया गया था। संजय अपने भाइयों और पड़ोस के बच्चों के साथ खेत पर धान की पौध देखने गया था। वहीं से नदी के पुल पर खेलने चला गया था। तभी अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव इकौंधा निवासी राहुल सैनी और संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिराजपुर निवासी नेत्रपाल बाइक से उसका अपहरण करके ले गए थे।
पुलिस ने उसकी तलाश में काफी खोजबीन की। करीब 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब कहीं जाकर संजय का सुराग मिल सका था और 29 जून की सुबह उसे राहुल के घर से बरामद कर लिया गया था। पुलिस राहुल को नहीं पकड़ पाई थी, लेकिन नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद राहुल और बालक के खरीदार की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बिल्सी तिराहा धर्मकांटे के नजदीक से एसओ रविकरन सिंह और एसआई मुकेश त्यागी ने अपनी टीम के साथ मुख्य आरोपी राहुल और बालक खरीदने वाले सलमान को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। मुख्य आरोपी राहुल ने बताया कि सलमान अमरोहा जिले में बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी का रहने वाला है।
अपहरण करने से पहले उसको सलमान मिला था। उसने कहा था कि उसे एक बालक की जरूरत है। वह कोई बालक लाकर देगा तो वह उसके मनमाफिक रुपये देगा। जब राहुल और नेत्रपाल संजय को अपहरण करके ले गए तो सलमान दो लाख रुपये दे रहा था, लेकिन वह उसके तीन लाख रुपये मांग रहे थे। इससे मामला अटक गया था। इस बीच पुलिस ने बालक को बरामद कर लिया था।

बेगुनाह निकला हरियाणा का मनोज
- 26 जून को संजय के अपहरण के बाद उसके पिता महाराम ने हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिले के महमूदपुर निवासी मनोज पुत्र मानचंद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दरअसल मनोज उसके ही गांव समसपुर का रहने वाला था लेकिन वह काफी समय से फरीदाबाद में रह रहा था। उससे महाराम की दुश्मनी चल रही थी। इससे महाराम ने उसको नामजद करा दिया था। इस अपहरणकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने मनोज को बेगुनाह घोषित कर दिया है।

पुलिस का दावा, समसपुर का मूल निवासी राहुल
इस अपहरण कांड में पुलिस का दावा है कि राहुल मूलरूप से संजय के गांव समसपुर का ही रहने वाला है। उसका दूसरा नाम दुर्वेश है और उसके पिता का नाम कुंवरपाल है। उसको अमरोहा के इकौंधा गांव निवासी देवराज ने गोद ले लिया था। देवराज ने उसकी बहन को भी गोद ले लिया था। हालांकि इसकी जानकारी से महाराम ने इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें