फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपियों की जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर की दो महिलाओं की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो और आरोपियों की जमानत हो गई। आरोपी रामरतन उर्फ रतनपाल और पप्पू उर्फ रामवीर यादव दोहरे हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने के आरोप में शामिल थे। इनमें रामरतन उर्फ रतनपाल की ओर से अधिवक्ता अमित किशोर गुप्ता ने न्यायालय में उसकी जमानत अर्जी दाखिल की थी जबकि पप्पू की ओर से दूसरे अधिवक्ता ने जमानत अर्जी पेश की। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दोनों की जमानत मंजूर कर दी है।
विज्ञापन

इस दोहरे हत्याकांड के मामले में एक दिन पहले आरोपी मुकेश पाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। मुकेश पाल दोनों महिलाओं की हत्या और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में शामिल था। अब इस मामले में अजय शर्मा और इब्लेहसन की ओर से जमानत अर्जी पेश करने को रह गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें