जगत ब्लाक के गांव पडौलिया निवासी पूर्व प्रधान तेजपाल 12 वर्षीय बेटे
ब्रजमोहन को कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को ब्रजमोहन ने दम तोड़
दिया। तजपुरा गांव के चंद्रभान के आठ वर्षीय पुत्र अनूप को भी कई दिन से
बुखार आ रा िथा। अनूप की भी मौत हो गई है। दोनों गांवों में एक दर्जन से
ज्यादा बालक बीमार हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
बता दें कि दो महीने पहले जगत ब्लाक के अलग-अलग गांवों में बुखार से करीब
80 लोगों की मौत हो गई थी। इससे शासन तक हिल गया था। लखनऊ की टीम ने इलाके
के कई गांवों का दौरा किया था।