फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में बंदरों के हमले में मासूम समेत दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। यहां दो अलग-अलग घटनाओं में बंदरों के हमले में मासूम समेत दो लोग जख्मी हो गए। आएदिन बंदरों के हमला करने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी निवासी राममोहन सारस्वत बुधवार की रात बिजली न आने पर छत पर सो रहे थे। जैसे ही उनकी सुबह आंख खुली तो छत पर चारों ओर बंदर बैठे थे। जैसे ही वह अपनी चारपाई से उठे तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होने बंदरों से बचने की कोशिश की तो एक बंदर ने पीछे से आकर उनके पैर में कई स्थानों पर काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इधर, गांव बीबीगंज निवासी वीरेंद्र शाक्य की आठ वर्ष की पुत्री भावना छत पर बैठी थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड अचानक आया। ऐसे में वह डरकर भागी तो बंदरों ने उसे घेर लिया और हाथ में काटकर घायल कर दिया। परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए सीएचसी पर लेकर आए। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के अलावा तहसील क्षेत्र में इन दिनों खूंखार बंदरों का काफी आतंक बढ़ गया है, आए दिन लोग बंदरों के हमले में जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें