फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे ठप रखीं सेवाएं

Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे ठप रखीं सेवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब़ोले, भाकियू नेता दबाव बनाकर एक नर्स की करवाना चाह रहे पोस्टिंग
विज्ञापन

 सोमवार को भाकियू द्वारा सीएमओ का घेराव कर हंगामा करने के विरोध में मंगलवार को सीएचसी तथा सैदपुर पीएचसी के समस्त स्टाफ ने तालाबंदी कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। अस्पतालों में काम न होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिला तथा महिला अस्पताल में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। सीएमओ का घेराव कर डॉक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष है। मंगलवार को सीएचसी तथा सैदपुर केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों ने तालाबंदी कर दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया। ओपीडी भी बंद रखी। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप था कि किसान यूनियन के नेता विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर विनाबर सीएचसी पर स्टाफ नर्स की पोस्टिंग कराना चाहते हैं, जबकि वहां पहले से ही स्टाफ नर्स की तैनाती है। इसी वजह से सोमवार को भाकियू ने सीएमओ का घेराव किया था। कर्मियों का कहना था कि कुछ लोग संगठन के नाम पर बेवजह का दबाव बनाकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। कार्य में बाधा पहुंचाते हैं, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में डॉ. चंद्रेश सरन, डॉ. मनोज कुमार, विमल वार्ष्णेय, धनीराम जोशी, राजेश सहित पूरा स्टाफ था। सैदपुर में डॉ. फिरासत हुसैन, नावेद अहमद, अनूप, रीना मैसी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें