फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बिजली के दो खंभे टूटे, आधे कस्बे की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
दातागंज कस्बे में गिरे बिजली के खंभे। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे के अरेला मोहल्ले में शुक्रवार रात एक ट्रक की टक्कर से बिजली के दो खंभे टूट गए, जिससे आधे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार देर रात तक बिजली कर्मचारी आपूर्ति ठीक करने में लगे रहे लेकिन रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। सुबह से बिजली न आने पर स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर गर्मी से बेहाल रहे और पेयजल की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

कस्बे में शाहजहांपुर रोड पर अरेला मोहल्ले में देवी मंदिर के नजदीक गोल चक्कर पर बिजली के दो खंभे लगे थे। उन्हीं पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। बताते हैं कि शुक्रवार रात कोई ट्रक गोल चक्कर से गुजर रहा था। तभी वह बिजली के दो खंभों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली के दोनों खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे तुरंत बिजली भी चली गई। शनिवार रात आठ बजे तक मरम्मत कार्य चलता रहा लेकिन तब तक लाइन सुचारु नहीं हो पाई। एसडीओ ताजिम ने बताया कि काम चल रहा है। रात नौ बजे तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें