फॉगिंग करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में बुखार के प्रकोप में बीच डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं। हालांकि, बुधवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। डेंगू का जिले में एक ही सक्रिय मरीज है। बुधवार को डेंगू के दो और मलेरिया के छह नए मरीज मिले हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। यहां 654 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 143 बुखार के रोगी मिले। मलेरिया विभाग की ओर से 553 लोगों की जांच की गई। 17 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। इस दौरान डेंगू के दो और मलेरिया के छह मरीज मिले। डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मलेरिया विभाग की टीमों ने बुधवार को गांवों में दवाओं के छिड़काव के साथ लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान दो सौ गांवों में मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किय गया।
शहर में भी कई स्थानों पर लार्वा तलाश किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि नवंबर अंत तक डेंगू का प्रकोप रहेगा। पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष मलेरिया और डेंगू के कम मरीज मिल रहे हैं। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।