फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक बाद भी शुरू नहीं बीएससी-बीकॉम की कक्षाएं

Mon, 20 Apr 2015 08:28 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद हिंद वाहिनी छात्र संगठन की बैठक नगर कार्यालय पर हुई। जिसमें छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आदित्य माथुर उर्फ सोनू ने कहा कि स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना को करीब 20 वर्ष का समय हो गया है, मगर अभी तक उच्च शिक्षा विभाग यहां बीएसपी-बीकॉम की कक्षाएं संचालित नहीं करा सका है। जिस कारण नगर एवं क्षेत्र के छात्रों को इससे आगे की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इनकी कक्षाएं लगवाए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अब तक छात्रों को गुमराह करते चले आ रहे है। माथुर ने कहा कि शीघ्र कॉलेज में बीएसपी-बीकॉम की कक्षाएं संचालित नहीं कराई गईं तो छात्र विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक तहसील मुख्यालय पर एक भी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना नहीं की गई है। जिसके कारण क्षेत्र की गरीब छात्राओं को जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा के बाद घर बैठना पड़ता है। इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए वह नवीन शिक्षा सत्र से यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना कराए। इस मौके पर गुड्डू शर्मा, रोहित कुमार, अनुज कुमार वर्मा, अमित सक्सेना, सुमित कुमार, वंटी बाबू, योगेश कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार, प्रभुदयाल सिंह, आजाद, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें